BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

बीच सड़क ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, दो लोगों के उड़े चिथड़े,

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रविनगर कॉलोनी काफी बड़ी कॉलोनी मानी जाती है। शुक्रवार  सुबह 10.12 बजे दयाल हॉस्पिटल के सामने मैजिक पर लदे ऑक्सीजन सिलिंडर को दो लोग उतार रहे थे। वहीं पास से ईंट लदा ट्रैक्टर भी गुजर रहा था। इतने में एक सिलिंडर ब्लास्ट हो गया। दो लोगों के चिथड़े उड़ गए।

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रविनगर स्थित दयाल हॉस्पिटल के पास शुक्रवार की सुबह गाड़ी से उतारते समय ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ब्लास्ट इतना तेज था कि दो किमी तक इसकी आवाज सुनाई दी। दोनों व्यक्ति के शरीर के चिथड़े उड़ गए। घटना के बाद हड़कंप मच गया।

रविनगर कॉलोनी काफी बड़ी कॉलोनी मानी जाती है। शुक्रवार की सुबह 10.12 बजे दयाल हॉस्पिटल के सामने मैजिक पर लदे ऑक्सीजन सिलेंडर को दो लोग उतार रहे थे। वहीं पास से ईंट लदा ट्रैक्टर भी गुजर रहा था। इतने में एक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। दो लोगों के चिथड़े उड़ गए। मौके पर दोनों की मौत हो गई। 100 मीटर तक दोनों के मांस के चिथड़े बिखरे हुए थे।

यह विभत्स दृश्य देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। सूचना पर तुरंत मौके पर सीओ अनिरूद्ध सिंह पहुंच गए और आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं। मृतकों की पहचान राजन और चंद्रभान के तौर पर हुई है।  इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक ट्रैक्टर दूसरी ओर से आता हुआ दिख रहा है। ट्रैक्टर जैसे ही गाड़ी के आगे निकलता है। वैसे ही तेज धमाका हो जाता है

चंदौली एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि मेडिकल ऑक्सीजन सिलेंडर उतारते समय फटा है। इसमें दो की मौत हो गई। पूरी घटना की बारीकी से जांच कराई जाएगी। ताकि पता लगाया जा सके कि किन कारणों से सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ। उन्होंने कहा कि ये सिलेंडर काफी मजबूत होते हैं।

बाकी सिलेंडर भी चेक किए जा रहे हैं। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी पुलिस खंगालेगी। अभी इस घटना के बारे में कोई भी कुछ नहीं बोल रहा है। हमारी जांच जारी है।